संतकबीरनगर। थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार को मोबाइल छीनने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो मोबाइल, 500 रुपये, एक बाइक बरामद किया है।
सीओ अजीत चौहान ने बताया कि 11 अप्रैल को सुधा विश्वकर्मा पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी गजपुर कोतवाली ने सूचना दी कि वह नेहरु चौक के पास स्थित बडौदा यूपी बैंक के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर आपरेटर का कार्य करती है। उनकी साइकिल अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी कर ली है।
वहीं 26 अप्रैल को उमेश चंद द्विवेदी निवासी औद्योगिक क्षेत्र ने सूचना दी कि 23 अप्रैल की शाम फायर स्टेशन के बगल में पत्नी के साथ टहल रहे थे कि पीछे से दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। जिसके आधार पर केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच चल रही थी। सूचना के आधार पर दो युवकों को औद्योगिक क्षेत्र तिराहा लेबर काॅलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से छिनैती के दो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद व छिनैती व चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुआ है। युवकों की पहचान अंशु शाह निवासी पाकरगांव थाना बगहा जनपद पश्चिमी बिहार और आशुतोष उर्फ सत्यम पाठक निवासी महनी थाना बखिरा के रूप में हुई। साइकिल को 500 रुपये में बेच दिया था। मोबाइल भी छीना था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।