फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के दो दोषियों को कोर्ट उठने तक की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मारपीट के मामले में न्यायालय ने दो दोषियों को कोर्ट उठने तक के कारावास और तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोनों को 30-30 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 16 मई 2022 को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के इटौवा निवासी पुष्पा पत्नी कुशहर ने गांव के ही शिवदास पुत्र बहादुर और झिनरी देवी उर्फ मेनका के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में एनसीआर दर्ज कराई थी।

मामले की विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने प्रभावी पैरवी की। 17 नवंबर को सीजे (एसडी)/एसीजेएम न्यायालय में सुनवाई के दौरान दोनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर न्यायालय ने धारा 323 और 504 भादवि के तहत दोषी करार देते हुए कोर्ट उठने तक की अभिरक्षा और तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें