फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Sat, 11 May 2024 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी नौशाद अहमद व नसीम अहमद पुत्रगण नसीर अहमद निवासीगण काजीपुर मगहर को मंझरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 24 मार्च को वादी रिंकू पुत्र रघुनाथ निवासी काजीपुर मगहर को पूर्व के केस में सुलह करने का दबाव बनाने के लिए मारपीट कर जातिसूचक गाली देते हुए जानमाल की धमकी दी थी। जिसके संबंध में वादी ने थाना स्थानीय पर केस दर्ज कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें