पीड़ित महमूद खान निवासी पचपोखरी थाना दुधारा ने बताया कि रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए।
बगल स्थिति दुकान के ही एक पार्ट में दो बच्चे रोज की तरह सो रहे थे। सुबह उठने पर बच्चों ने उन्हें मोबाइल से चोरी की सूचना दी।
उनका कहना है कि शुक्रवार की देर रात पांच-छह की संख्या में असलहे से लैश बदमाश उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और काउंटर का लाकर तोड़कर उसमें रखा एक लाख अस्सी हजार रुपये नकद तथा व्यापार कर के कुछ जरूरी कागजात लेकर चले गए।
इसके साथ ही अन्य जरूरी सामान भी उठा ले गए है। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन की।
पीड़ित महमूद का कहना है कि अज्ञात चोरों खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।