फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कर्मियों ने नहीं किया कार्य 

Sat, 06 Aug 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
नलकूप कर्मियों ने ध्‍ारना द‌िया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंचाई संघ के बैनर तले नलकूप विभाग के कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर अधिशाषी अभियंता नलकूप कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने एक्सईएन के कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया और उनके स्थानांतरण की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


नलकूप विभाग के कर्मचारी सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचे और कार्य बहिष्कार कर सहायक अभियंता गोरख प्रसाद की अध्यक्षता में धरना पर बैठ गए। अधिशाषी अभियंता ने पिछले महीने ही कार्यभार ग्रहण किया है। वे अधीनस्थ कर्मचारियों के सत्यनिष्ठा संदिग्ध करने के साथ ही कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। कर्मचारियों से अनावश्यक कार्यों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। धरने को सिंचाई संघ के अध्यक्ष राम भजन यादव ने कहा कि एक्सईएन बगैर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किए ही कर्मियों के कार्य व्यवहार पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं।

 कर्मियों का सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करना यह साबित करता है कि एक्सईएन का रवैया ठीक नहीं है। इस दौरान एक्सईएन के खिलाफ निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया और उनके स्थानांतरण की मांग की गई। धरने के बाद जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन दिया गया। धरना में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद यादव, महेंद्र सिंह, अनिल मिश्र, पतिराम सिंह, सुभाष चंद्र चौधरी, अरूण कुमार पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर चौधरी, हरिनारायण मिश्र, विनय पांडेय, गौरीशंकर, मनिराम, मेवालाल, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, पल्टू प्रसाद, मंगरू प्रसाद, चंद्रप्रकाश, सदानंद यादव, साधव प्रसाद पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, हरिलाल प्रसाद गुप्ता, भगवान सहाय यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें