फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कर्मियों ने नहीं किया कार्य 

Fri, 12 Aug 2016 11:34 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
नलकूप खंड दो के अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते विभागीय कर्मचारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिशाषी अभियंता नलकूप बीके वर्मा को हटाए जाने की मांग को लेकर नलकूप विभाग के कर्मियों ने सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार किया और धरना पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने एलान किया कि जब तक अधिशाषी अभियंता को हटाया नहीं जाता है तब तक कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहेगा।  
विज्ञापन


नलकूप विभाग के कर्मचारी सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन नलकूप पर कर्मियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर सहायक अभियंता गोरख प्रसाद की अध्यक्षता में धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कर्मियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोप लगाया कि जब से एक्सईएन इस खंड में आए हैं तक से  कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि अधिशाषी अभियंता ने पिछले  महीने ही कार्यभार ग्रहण किया है। 
विज्ञापन


अधीनस्थ कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित      कर रहे हैं। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री राम     भजन यादव,  इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष महेंद्र    सिंह,  सचिव सतीशचंद्र पांडेय, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, विजय पाल  सिंह, लालचंद्र, सिंचाई संघ के जिला मंत्री अनिल मिश्र, पूर्व  अध्यक्ष पतिराम, सुभाषचंद्र चौधरी, अरूण कुमार पांडेय, रविशंकर चौधरी, अशोक  कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद इसराफिल, हरिनारायण मिश्र,  विनय पांडेय,  गौरीशंकर, प्रदीप गुप्ता, अभय नारायण द्विवेदी, विशाल कुमार वर्मा, अजय  कुमार यादव, प्रदीप कुमार, बृजेश गौतम, अशोक मिश्र, सुरेश, महेंद्र मिश्र,  दीपक श्रीवास्तव, नागेंद्र नाथ पांडेय, भालचंद्र पाठक, सुधीर मोहन तिवारी,  राधेश्याम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें