फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बैट्री ठेले पर छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय के बगल में पड़ा बैट्री।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चोरी की बैट्री ठेले पर छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावा। सोमवार की रात सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय के स्टोर रूम में घुसकर चोरों ने चोरी वारदात की। मजदूरों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसकी वजह से चोर ठेले पर लदी बैट्री छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय के स्टोर रूम में कुछ अप्रयुक्त बैट्रियां रखी थीं। सोमवार रात ब्लॉक कार्यालय के बाउंड्रीवाल को कूदकर कुछ चोर अंदर घुस गए। स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। स्टोर रूम से आठ बैट्रियां बाहर निकालकर ठेले पर लाद कर ले जाने का प्रयास किए। उसी दौरान ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन मल्टी परपज भवन के मजदूरों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चोर ठेले पर रखी चोरी की बैट्री छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बैट्री को स्टोर रूम में रखवा दिया और ठेले को कब्जे में ले लिया है। बीडीओ हरि पूजन सरिंह ने बताया कि सहायक लेखाकार प्रवीण कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इसके अलावा एसपी, सीडीओ, व डीएम को लिखित सूचना दे दी गई है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय के स्टोर में रखी बैट्री को चुराने का चोरों ने असफल प्रयास किया। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें