फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से खुदाई कर मनरेगा से भुगतान का प्रयास

Tue, 19 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
तालाब की खुदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव में एक तालाब की खुदाई सोमवार की रात में जेसीबी की गई। उसके बाद अब मनरेगा योजना से भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। गांव के लोग इसकी शिकायत बीडीओ से लगायत सीडीओ तक करके भुगतान पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

चपरापूर्वी गांव के देवराज मिश्र, पराग, परमेश्वर, जयचंद आदि का कहना है कि उनके गांव के पास स्थित तालाब है। इसमें गांव के कुछ लोग सोमवार की रात चार जेसीबी लगाकर खुदाई करा दिए। जबकि उसकी खुदाई के लिए ब्लॉक से मनरेगा योजना के तहत फाइल बनाई गई है। गांव वालो का कहना है कि इससे एक तरफ जहां मनरेगा मजदूरो के रोजगार को छिना जा रहा है। वही दूसरी तरफ काश्तकारी जमीन को तालाब बनाकर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस संबध में पूछे जाने पर बीडीओ के के मिश्र का कहना है कि तालाब की खुदाई ट्रैक्टर से किए जाने की शिकायत मिली है। जांच कराया जाएगा यदि ट्रैक्टर से खुदाई कराए जाने की शिकायत सत्य पाई गई तो भुगतान पर रोक लगा दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नही बरती जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें