फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर फंसा ट्रक, दिनभर जाम

Thu, 29 Aug 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आए दिन मार्ग पर फंस रहा ट्रक, नहीं सुधर रही सड़क की दशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के मडपौना में सड़क में बने गड्ढों में बड़ी लोड गाड़ियों के फंसने का क्रम जारी है। एक के बाद एक गाड़ी फंस जा रही है। जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गाड़िया तीन किमी का चक्कर काट किसी तरह मुख्य मार्ग पर पहुँच रही है। क्षेत्रीय लोग राम जानकी मार्ग अति शीघ्र ठीक कराने की माँग कर रहे है।
विज्ञापन


रामजानकी मार्ग मडपौना में एक किमी तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। सड़क में दर्जनों जानलेवा गड्ढे बन गए है। बुधवार को जर्जर राम जानकी मार्ग पर बने गड्ढो में सुबह लोड ट्रक फंसने से सड़क पर लम्बी गड़ियो की कतारे लग गई। जिसके चलते पूरे दिन छोटे व बड़े वाहनों के आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह जेसीबी से फंसे ट्रक को निकाला गया। दूसरी डबल व राखी मोरंग लदी लोड ट्रक दलदल में फंस गई। जिससे फिर दुबारा एक किमी गाड़ियों कतार लग गई। राहगीरों का राह चलना दुश्वार हो गया। क्षेत्र के दुलारे, रजनीश, रामकेश यादव, अक्षयसिंह, बाबूराम, मोतीलाल, मुकेश यादव, प्रदुम सहित तमाम लोगों का कहना है कि मड़पौना में रामजानकी मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। आए दिन सड़क पर बने गड्ढो में गाड़िया फंसी रहती है। लोगों ने बताया कि छावनी से धनघटा होकर गोरखपुर जनपद में वाली बड़ी गाड़ियों का टोल टेक्स बच जाता है। गिट्टी व मोरंग लदी बड़ी गाड़ियों के चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर सड़क को बर्बाद कर रही है। जिससे आए दिन इस तरह की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें