फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा

Thu, 02 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। आरोप है कि इसके बाद भी ट्रक चालक करीब 20 मीटर तक कार को घसीटता रहा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार सभी लोग बच गए।
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गजपुर निवासी संतोष वर्मा ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में जानकारी दी कि वह चार मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर अयोध्याधाम गए थे। रविवार शाम करीब चार बजे गोरखपुर लौटते समय खलीलाबाद से आगे धौरहरा के पास उनकी कार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आरोप है कि कार रुकने के बाद भी ट्रक चालक वाहन को रोकने की बजाय करीब 20 मीटर तक कार को घसीटता रहा, जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

हादसे के समय कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें