फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घायल को उठाते समय एंबुलेंस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक भी घायल

Sun, 15 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार घायल हो गया था। सूचना पर घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मी अभी घायल को एंबुलेंस में लाद रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक घायल हो गए। दोनों घायलों को दूसरी एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बेलाैली निवासी दुर्गेश पाठक बाइक से गोरखपुर से देर रात घर लौट रहे थे। वह मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी घायल को उठाकर लाद रहे थे। उसी दौरान ट्रक पीछे से एंबुलेंस में टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक विजय कुमार घायल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने 112 नंबर के वाहन से दोनाें घायलों का जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्गेश के प्राथमिक उपचार के बाद पहुंचे परिजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। इधर एंबुलेंस चालक भी इलाज के बाद अस्पताल से चला गया। दोनों खतरे से बाहर है।
सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि एंबुलेंस में ट्रक ने टक्कर मारी थी। संयोग रहा कि एंबुलेंस चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। उसका इलाज कराया गया है। अन्य घायल को परिजन लेकर चले गए थे। इधर चौकी इंचार्ज मगहर मनीष जायसवाल ने बताया कि एंबुलेंस में टक्कर मारने वाला ट्रक पुलिस चौकी परिसर में खड़ा किया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें