संतकबीरनगर। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार को भोर में कांटे पेट्रोल पंप से लगभग 400 मीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की माैत हाे गई जबकि खलासी को मामूली चोटें आईं।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर 10 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे एक ट्रक गोरखपुर से बस्ती की तरफ हाईवे पर जा रहा था। चालक एहसान मुजफ्फरपुर बिहार से मक्का लेकर जिला मुजफ्फरनगर जा रहा था। कांटे पेट्रोल पंप से पश्चिम बस्ती लेन पर लगभग 400 मीटर आगे ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के बाएं पटरी पर नीचे पलट गया। जिसमें मुजफ्फरनगर के सिकेड़ा थाना के मिराना निवासी चालक एहसान (35) और खलासी दिलशाद (26) दब गए।
सूचना पर चौकी प्रभारी कांटे हरिकेश भारती हाइड्रोलिक की से गाड़ी के नीचे दबे खलासी और ड्राइवर को निकलवाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद