फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर का लोकेशन जानने में जुटा है स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव, नासिक में है लोकेशन
विज्ञापन

- नवीन मंडी में आठ मई को ट्रक से फल लेकर आया था
- सिद्धार्थनगर जनपद का निवासी है चालक, संपर्क में आए पांच लोग हुए क्वारंटीन
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के नवीन सब्जी मंडी में फल लेकर आया ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव मिला है, जबकि उसका लोकेशन वर्तमान में नासिक में होना बताया जा रहा है। रविवार की रात रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन सकते में आ गया। संबंधित चालक सिद्धार्थनगर जनपद का निवासी है। अब चालक के काल डिटेल के जरिए उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले का निवासी ट्रक चालक नासिक से आठ मई को खलीलाबाद की नवीन सब्जी मंडी में फल लेकर आया था। सामान्य जांच के दौरान उसकी भी जांच की गई और उसके लार का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। ट्रक ड्राइवर का नाम पता लिखकर उसे लगातार संपर्क में रहने को कहा गया था। रविवार की रात को रिपोर्ट आई, जिसमें ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आए नवीन मंडी के पांच लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। पांचों लोगों का नमूना भी मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं। चालक के मोबाइल का लोकेशन नासिक में है। इसकी जानकारी होने के बाद संतकबीरनगर के एसपी ने नासिक के पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। ट्रक चालक जहां भी होगा, उसे वहां के जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया जाएगा। इधर ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर नवीन मंडी में उसके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सकते में है। अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमओ के माध्यम से सूचना मिली है। ट्रक ड्राइवर का लोकेशन पता किया जा रहा है। उसके संपर्क में आए लोगों को काल डिटेल के माध्यम से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें