बखिरा। क्षेत्र के हरदी गांव के निकट बुधवार देर रात पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि वहीं कुछ दूरी पर ट्रक ने एक और युवक को चपेट में ले लिया जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बखिरा क्षेत्र के हरदी गांव निवासी सिद्दीक पुत्र निजामुद्दीन निवासी हरदी ने बताया कि उनका पौत्र साहिल (18) बुधवार रात में पैदल हरदी गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के निकट खलीलाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने साहिल को चपेट में ले लिया। जबकि थोड़े दूरी पर नौरो गांव के निकट सहबाज पुत्र अहमद हुसैन निवासी नौरो को भी ट्रक ने टक्कर मार दिया। हालांकि उसे मामूली चोट आईं।
सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा। इधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।