फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : रूट बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा : रूट बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हुए रूट डायवर्जन से आम यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर से ही घघसरा, बखिरा, नंदौर, बांसी होकर भेजा जा रहा है। इससे उन्हें जहां अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। स्थानीय यात्रियों को भी रूट डायवर्जन के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। कारण यह है कि जगह-जगह बैरिकेडिंग कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे कई लोगों ने यात्रा ही रद्द कर दी।
सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या से सरयू नदी का जल भरने के बाद पैदल चलकर बस्ती के भद्रेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। इस मार्ग के वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा, नंदौर, बांसी, बलरामपुर होकर भेजा जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके साथ ही किराए में भी करीब 27 रुपये की वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

यही नहीं, गोरखपुर से आने वाली बसें खलीलाबाद नहीं आ रही हैं। लोकल यात्रियों को मगहर में ही उतरना पड़ रहा है। वहां से यात्रियों को खलीलाबाद आने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। जो यात्री धनघटा से लखनऊ की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें आंबेडकरनगर से होकर भेजा जा रहा है। खलीलाबाद से बस्ती की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। ऐसे में यात्री काफी परेेेशान नजर आए।
मेंहदावल बाईपास पर मिले यात्रियों ने बताया कि बस्ती जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मजबूरी में यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है। खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास पर आए दिनेेश कुमार, राजू गुप्ता ने कहा कि उन्हें जरूरी काम से बस्ती जाना था, लेकिन यहां आने पर पता चला कि बस्ती मार्ग पर वाहन नहीं चल रहे हैं। ट्रेन मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में वापस होने की मजबूरी है। गोरखपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे राहुल देव ने बताया कि काफी देर से परेशान हैं, लेकिन कोई वाहन नहीं मिल रहा है।
इंसेट-
ट्रक चालक भी रहे परेशान
रूट डायवर्जन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक भी फंसे हुए हैं। इससे ट्रक चालक परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि लंबी दूरी तय करें या फिर मार्ग खुलने का इंतजार करें। मगहर के पास खड़ेेेे ट्रक चालक सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें कानपुर जाना है, लेकिन हाईवे पर वाहनों का संचालन ठप है। घूमकर जाने से डीजल की खपत काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में इंतजार कर रहे हैं। पंजाब जा रहे ट्रक चालक हरमेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार से आ रहे हैं। यहां आकर रुकना पड़ा है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? दूसरे मार्ग से जाने पर अधिक खर्चा आएगा। इसलिए अभी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 26 जुलाई को 11 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। -बृजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक, यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें