फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 1005 मरीजों की जांची गई सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में 1005 मरीजों की जांची गई सेहत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1005 मरीजों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में 882 लोग आए, जिनमें 145 की आरटीपीसीआर जांच की गई। एक मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं मुहैया कराई गईं। बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। उपस्वास्थ्य केंद्र मगहर पर पहुंचे रमाकांत, संजय ने बताया कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। चिकित्सक ने देखा और दवा भी दी है। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 1005 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। उनमे 327 पुरुष, 520 महिला और 158 बच्चे शामिल हैं। इनको निशुल्क दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें