फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली बिल सुधरवाने और मीटर ठीक कराने के लिए दिखे परेशान

Sat, 04 Feb 2023 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

लगड़ावार निवासी मालती देवी बिजली बिल में गड़बड़ी दूर करने के लिए विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय खलीलाबाद शुक्रवार को पहुंची। काफी देर तक भटकती रहीं। लोगों ने अधिशासी अभियंता से मिलने का सुझाव दिया, लेकिन तब तक वह कार्यालय से जा चुके थे।
विज्ञापन
खलीलाबाद उपकेंद्र के बाहर खड़े उपभोक्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर विद्युत निगम एक फरवरी से विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा बना रहा है, लेकिन विद्युत उपकेंद्रों व कार्यालयों में उपभोक्ता जरूरी काम के लिए भटकने को मजबूर हैं। कोई बिल सुधरवाने के लिए तो कोई मीटर ठीक कराने के लिए परेशान है। स्थिति यह है कि उपकेंद्रों में समय से कर्मी ही नहीं मिलते हैं। ऐसे में दूरदराज से आने वाले उपभोक्ता निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों की पड़ताल में कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई।

विज्ञापन


लगड़ावार निवासी मालती देवी बिजली बिल में गड़बड़ी दूर करने के लिए विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय खलीलाबाद शुक्रवार को पहुंची। काफी देर तक भटकती रहीं। लोगों ने अधिशासी अभियंता से मिलने का सुझाव दिया, लेकिन तब तक वह कार्यालय से जा चुके थे। ऐसे में वह उप खंड कार्यालय गईं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि कई महीने से परेशान हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

बिजली मीटर ठीक कराने के लिए काली जगदीशपुर निवासी चौथी लाल अधिशासी अभियंता कार्यालय में आए थे। उन्होंने बताया कि मीटर ठीक न होने के कारण बिल ज्यादा आ रहा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन मीटर नहीं बदला गया।
विज्ञापन


हरिहरपुर संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में एसडीओ पंकज कुमार से शिकायत करने शुक्रवार को पहुंचे खरवनिरां कला निवासी उपभोक्ता जनार्दन सिंह ने बताया कि खुद को निगम का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने उसका मीटर बदल दिया। अब बिजली बिल में गड़बड़ी आ रही है। एसडीओ से फरियाद की है। मथुरापुर गांव निवासी हरिमोहन ने जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र यादव से मुफ्त बिजली कनेक्शन के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।

 

विज्ञापन

उपकेंद्र पर मीना, देवकी और राहुल ने अपने कनेक्शन का केवाईसी कराया। जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता के कनेक्शन का केवाईसी जरूरी है। इससे उपभोक्ता को हर माह उसके बिजली बिल संबंधी जानकारी सहित कई सुविधा उसके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।

मेंहदावल संवाद के अनुसार नगर पंचायत के टडवरिया चौराहा निवासी विद्युत उपभोक्ता विनोद कुमार ने बताया कि उनके घरेलू कनेक्शन को निगम के लोगों ने कमर्शियल बिल के रूप में तब्दील कर दिया है। इससे बिल अधिक आ रहा है। उसे ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक उनकी फरियाद न तो सुनी गई न ही समस्या का निराकरण हुआ।

विद्युत निगम का खेल, कनेक्शन एक, बिल तीन
लोहरौली फीडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकरौली निवासी मंजूर इलाही ने बताया कि उनके पिता के नाम से विद्युत कनेक्शन है। विद्युत निगम के यहां तीन मीटर कागज में शो कर रहा है। इससे पिता के नाम पर तीन बिल आ रहा है जिसे दुरुस्त कराने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के यहां कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का न तो समाधान हो रहा हैं और न ही गलती स्वीकार की जा रही है।

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण किया जाए। -दिव्य रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें