फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना की लगाई जय-जयकार

Tue, 20 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली चौराहे पर तिरंगा यात्रा निकालते लोग-
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली ब्लॉक मुख्यालय परिसर से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष राम मिलन यादव और मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया ।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा पौली ब्लाॅक मुख्यालय से चलकर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पौली पहुंच कर समाप्त हुआ। प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और सुर के सम्मान में देशभक्ति की भावना से जन सैलाब का हिस्सा बनकर देश के वीरों को याद किया गया। यह देश की सीमा पर तैनात देश भक्तों के हौसले को बल देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया।
उन्होंने कहाकि आज स्थिति ऐसी है कि देश की एकता जरूरी है। ऐसे में देश के लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करने तथा धोखेबाज पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आगे जाकर सरकार का समर्थन करने का अवसर है। समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री अपने ठोस निर्णय के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अशोक यादव, सभाजीत यादव, राम ब्रिज कनौजिया, भुनेश कुमार त्रिपाठी, विनय पांडेय, रत्नेश पांडेय, शम्भू, जोखू यादव, जमुना यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें