फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जगह-जगह निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन

Wed, 14 Aug 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली। शहीदों को नमन किया गया। स्कूलों में गोष्ठी कर शहीदों के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया।
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल में सुबह नौ बजे से तिरंगा यात्रा निकाली।बीएसए अमित कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
धनघटा। खंड शिक्षाधिकारी अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नाथनगर, कन्या प्राथमिक विद्यालय नाथनगर व उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथनगर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर के परिसर से निकलकर नाथनगर बाजार का भ्रमण करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। उसके बाद विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान एक हाथ में स्लोगन लिखे प्लेट और दूसरे हाथ में तिरंगा लिए बच्चे भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर का नारा लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक रामकरण यादव, प्रधानाध्यापक विवेक पांडेय, एबीआरसी अशोक गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा में छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली। रैली को ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक इसरारूलहक, ज़ुबैर अहमद, हिना तरन्नुम, मुमताज कौसर, अफसाना परवीन , एडीओ कृषि सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें