फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर-घर फहरा तिरंगा... देशभक्ति के रंग में सरोबार रहे लोग

Sat, 17 Aug 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जगह-जगह निकाली गई प्रभात फेरी, देश की एकता और अखंडता की ली शपथ
विज्ञापन

- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर लोगों ने झंडारोहण किया। साथ ही देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट पर झंडारोहण किया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि सभी को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों का इमानदारी, लगन एवं उत्साह के साथ निर्वहन करना चाहिए। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने पुरानी तहसील खलीलाबाद गेट पर एनसीसी, स्काउट गाइड, विभिन्न स्कूलों के बच्चों के परेड व शिक्षा, वन, स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार सहित अन्य विभागों की झांकियों की सलामी लेते ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम शैलेश दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

इसी तरह से जिला न्यायालय में जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने झंडा रोहण किया। एसपी कार्यालय पर एसपी सत्यजीत गुप्त, जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन जगत जायसवाल, विकास भवन पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ झंडारोहण किया।
वहीं सीएचसी खलीलाबाद पर अधीक्षक डॉ. वरूणेश दुबे, एचआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डायट पर उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य युनूस अख्तर ने झंडारोहण किया।

इसके अलावा सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जीपीएस महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, कूड़ी लाल रूगंटा सरस्वती विद्यालय मंदिर में प्रधानाचार्य रमेश राय, एसएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष कुमार यादव, सर्वदानंद एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक सर्वदानंद पांडेय ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कबीर चौरा में किया झंडारोहण
संतकबीरनगर। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास एवं प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मगहर के कबीर चौरा में झंडारोहण किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज सभी आजादी का जश्न मनाने के साथ वीर क्रांतिकारियों और आजादी के अमर सपूतों के त्याग, बलिदान और संघर्षों से आजादी मिली है। इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी हुआ। इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें