संतकबीरनगर। जनपद बस्ती और संतकबीरनगर में वकालत की प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत चौधरी, विवेक मिश्रा और महेंद्र सिंह ठुकराई के निधन पर जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता चैंबर के सामने शोक सभा की और दो मिनट का का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। श्रद्धांजलि देने वालों में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महामंत्री राम अवतार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ,पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, राम दीन गुप्ता, सत्य प्रकाश शुक्ल, गंगाधर द्विवेदी आदि शामिल रहे।