फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

Thu, 23 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस ससूृति दिवस पर सलामी देते एसपी। फोटो स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन व पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया। अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।
उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए। उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत वर्ष में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनवरी 1960 में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों की वार्षिक बैठक में लिए गए निर्णय के बाद से प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

एसपी की अगुवाई में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें