फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर सलामी देते एसपी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइंस में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों संग वीर जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

कर्तव्य पालन में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक मीना ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पुलिस की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

शहीद जवानों का राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग और समर्पण पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें