संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में शुक्रवार से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बाॅक्सिंग, हैंडबाॅल, कुश्ती, तैराकी, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल समेत विभिन्न खेलों का जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार से शुरू होगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि प्रदेश समन्वय सब जूनियर बालक, बालिका तैराकी, कुश्ती, हैंडबाॅल, बास्केटबाॅल बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग जनपदों में 21 जुलाई से शुरू होगा। जिसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसमें सब जूनियर बाॅक्सिंग बालिका और सब जूनियर बाॅक्सिंग बालक का ट्राॅयल 18 जुलाई को स्टेडियम में होगा। इसके साथ ही 19 जुलाई को सब जूनियर तैराकी प्रतियाेगिता बालक बालिका का ट्राॅयल, 22 जुलाई को कुश्ती, हैंडबाॅल और बास्केटबाॅल का चयन ट्राॅयल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 30 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि चयन ट्राॅयल के लिए अल-अलग नियम व शर्तें हैं।