फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक अगस्त से होगा फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए चयन का ट्रायल

Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ से 15 अगस्त तक मऊ में हाेगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार एवं अवैतनिक सचिव उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के अनुरोध पर प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाॅल बालक प्रतियोगिता का आयोजन आठ अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद मऊ में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स एक अगस्त को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल 2 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी उप कीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद के इच्छुक खिलाड़ी कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में सुबह 10 बजे अपने आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ट की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें