संतकबीरनगर। जिले के उपक्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि निदेशक खेल, उप मुख्य कल्याण अधिकारी खेल निदेशालय के द्वारा जनपद संतकबीरनगर में स्थापित उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का जिला स्तरीय चयन आगामी 21 अगस्त को होगा।
यह ट्रायल मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर आयोजित किया गया है। इसमें टेनिस, वालीबाॅल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी शामिल हैं। ट्रायल 11 बजे से शुरू होगा।
इस ट्रायल में आटोनॉमस बाडी जैसे नगर परिषद, नगर निगम, नगर पंचायत व पुलिस विभाग के कर्मचारी अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। संवाद