फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हैंसर ब्लॉक परिसर में हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को हैंसर ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला सहित विभिन्न पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह, निरीक्षक रामेश्वर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें