फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर तिराहे पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 04 Jul 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घंटों तक वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, बनी जाम की स्थिति
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर नाथनगर तिराहे के पास बुधवार को झमाझम बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों द्वारा पेड़ को काटकर सड़क किनारे किया तब जाकर आवागमन संचालित हो सका।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। जगह जगह पानी इकट्ठा हो गया है। भूमि पूरी तरह नम हो चुकी है। सड़क किनारे खड़े वर्षो पुराने पेड़ की जड़े कमजोर हो चुकी है। जमीन पर गिरने की हालत में आ चुके है। बुधवार को नाथनगर तिराहे के निकट सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। चपेट में आने से राहगीर बाल बाल बच गए। वन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन जब कोई नही पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने टांगी आदि से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें