चुरेब रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर गिरा पेड़-स्रोत ग्रामीण
संतकबीरनगर। चुरेब रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम एक पेड़ गिर गया। सूचना पर ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर पेड़ को हटाया और रेलों का आवागमन बहाल हुआ। शाम को अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। उसी दौरान चुरेब रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के बगल में लगा पेड़ ट्रैक पर गिर गया। इसकी सूचना स्टेशन पर पहुंची तो तत्काल गोरखपुर की तरफ से बस्ती जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। इस दौरान करीब तीन ट्रेनों प्रभावित रही। रेल कर्मियों ने किसी तरह से ट्रैक से पेड़ को हटाया। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। संवाद