देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र एक गांव में जामुन का छोटा सा पौधा तोड़ देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हरपुर गांव के रहने वाली अनीता देवी पत्नी पिंटू निषाद ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि एक जून को मेरा लड़का जिसकी उम्र तीन वर्ष है, एक छोटा सा जामुन का पौधा तोड़ दिया। दो जून को वह कुछ लोगों के के साथ गांव में जा रही थी। तभी उन लोगों ने मुझे रास्ते में घेर कर के पकड़ लिए तथा डंडे से मेरे सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिर फट गया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस ने सलहंती देवी तथा देवेंद्र निषाद के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।