फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज एमसीएच विंग में, दवा जिला अस्पताल में

विज्ञापन
एमसीएच विंग में महिला ओपीडी में मरीजों को दवा लिखती चिकित्सक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
इलाज एमसीएच विंग में, दवा जिला अस्पताल में
विज्ञापन

- डॉक्टर से दिखाने के बाद महिलाओं को दवा लेने जाना पड़ता है 200 मीटर दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पीछे बने एमसीएच विंग में पिछले 20 दिनों से महिला ओपीडी संचालित हो रही है। प्रतिदिन करीब 100 से 120 महिलाए ओपीडी में पहुंच रही हैं। चिकित्सकों से परामर्श के बाद महिलाओं को दवा लेने के लिए करीब 200 मीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है। जिससे गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया जा रहा है, जो की एमसीएच विंग से दूर है।
संयुक्त जिला अस्पताल में ही महिला अस्पताल भी संचालित होता है। 20 दिन पूर्व महिला अस्पताल की ओपीडी को अस्पताल के पीछे बने एमसीएच विंग में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां पर चार चिकित्सकों की तैनाती कर महिलाओं की ओपीडी शुरू कर दी गई। महिलाएं जिला अस्पताल से पर्ची बनवाकर लगभग 200 मीटर दूर एमसीएच विंग में जाती हैं। वहां से डॉक्टर से दिखाने के बाद दवा लेने के लिए सीएमओ कार्यालय के पीछे बने दवा काउंटर पर जाना होता है। इससे उन्हें दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

एमसीएच विंग की ओपीडी में इलाज कराने आईं पूनम, यशोधरा, रजनी ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा के लिए अस्पताल के मुख्य गेट के पास जाना पड़ेगा। इतना लंब चलने में दिक्कत है। अगर दवा का काउंटर यहीं पर खोल दिया जाए तो सुविधा होती है।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में महिला ओपीडी की शुरूआत हुई है। दवा काउंटर कुछ दूरी पर है। महिला अस्पताल को पूरी तरह से एमसीएच विंग में शिफ्ट करने की योजना है। जल्द ही पूरा अस्पताल शिफ्ट हो जाएगा तो कोई दिक्कत नहीं होगी, दवा काउंटर भी एमसीएच विंग में अलग से खोल दिया जाएगा।
- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें