फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरसात में सर्विस लेन पर सफर होगा दुश्वार

Sun, 25 May 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतबीरनगर। जिला मुख्यालय के हाईवे सहित अन्य सर्विसलेन पर गड्ढों की भरमार हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अगर समय रहते सर्विस लेन की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में इससे होकर आना-जाना और भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास, डीघा के पास, चुरेब में ओवरब्रिज बना है। इसकी सर्विस लेन वर्तमान में बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण लोगों को इससे होकर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। मेंहदावल बाईपास से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क हो या फिर डीघा के पास सर्विस लेन, यहां पर हल्की बारिश होने पर जलभराव की स्थिति हो जाती है। इसके कारण सड़क टूट गई है। इधर से लोगों की आवाजाही दुश्वार हो गई है। इसी प्रकार की स्थिति मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के सर्विस लेन की भी है। इस मार्ग पर अंडरपास बनने के बाद लोगाें का आना-जाना बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें