फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टूरिस्ट बस स्टैंड के लिए जमीन निवेशकों की तलाश में परिवहन विभाग

Fri, 04 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
टूरिस्ट बसों के लिए बनाया जाएगा प्राइवेट बस अड्डा 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में टूरिस्ट और प्राइवेट बस स्टैंड के लिए परिवहन विभाग जमीन निवेशकों की तलाश में जुट गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस मामले को लेकर आवश्यक प्रयास किया जा रहा है और हाइवे के किनारे की जमीन पर बस पार्क तैयार करने के प्रयास में एआरटीओ विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

विभागीय जिम्मेदारों की मानें तो सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में निजी निवेश से इसके लिए विभाग ने निजी क्षेत्र में जमीन निवेश करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। विभागीय जानकारों की मानें तो इसके लिए हाईवे के आसपास खाली जमीन को वरीयता दी जाएगी। इसके साथ ही टेंडर प्रकिया अपनाई जाएगी। जिससे हाईवे के किनारे बेसमय व बेतरतीब खड़े हो रहे वाहन न खड़े हो और वह बस पार्क में जाकर खड़े हो।
इससे यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी, उन्हें बस के इंतजार में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही खलीलाबाद शहर के डीघा ओवरब्रिज से पहले, मेंहदावल बाईपास से नेदुला के बीच बसों से लगने वाले जाम से निजात मिलेगा और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत भी हो जाएगा।
विज्ञापन

-
दो एकड़ जमीन पर बनेगा बस पार्क
विभागीय जानकारों की मानें तो स्टेज कैरिज बस अड्डा, कांट्रैक्ट कैरिज एवं ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना दो एकड़ जमीन पर होगा। इसके लिए जमीन के स्वामित्व संबंधी कागजात प्रस्तुत करना होगा। आवेदन से पूर्व सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा। बस पार्क 7 मीटर चौड़ाई वाले मार्ग पर स्थापित होगा। नगरपालिका की सीमा से अधिकतम पांच किलोमीटर की दूरी में बनेगा।
कोट
स्टेज कैरिज बस अड्डा, कांट्रैक्ट कैरिज एवं ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना किया जाना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया अपनाया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी लेना हो तो वह किसी भी कार्यालय दिवस में आकर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें