फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर सुरक्षा इंतजाम के खुले में रखे हैं ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
नगर पंचायत बखिरा में खुले में रखा ट्रांसफार्मर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बगैर सुरक्षा इंतजाम के खुले में रखे हैं ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

कहीं जाली नहीं लगी तो कहीं लटके हैं विद्युत तार
संतकबीरनगर। शहर से लेकर गांव तक तमाम स्थानों पर विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर बगैर सुरक्षा इंतजाम के रखे गए हैं। कहीं ट्रांसफार्मर की जालियां नहीं हैं तो कहीं तार लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों की आशंका से बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं।
ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत निगम ने तमाम नियम बनाए गए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना, तारों में गार्डिंग लगाना और ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है, लेकिन इन नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है। निगम ने ट्रांसफार्मर जैसे-तैसे रख दिए गए हैं। इससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के अमरडोभा, सीएमओ कार्यालय के गेट के पास, गोला बाजार, बंजरिया पश्चिमी आदि स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। यहां चबूतरा तो बनाया गया है, लेकिन जाली का घेरा नहीं है। तार भी जमीन को छू रहे हैं। आसपास कूड़ा पड़ा होने के चलते पशुओं का जमावड़ा रहता है। बरसात के मौसम में कभी-कभी तेज हवा चल रही है। ऐसे में लटक रहे जर्जर तारों के टूटकर जमीन पर गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी जर्जर तारों को नहीं बदला गया है और न ही तारों में गार्डिंग लगाई गई है। जमीनों में नमी रहने से ट्रांसफार्मर के पास से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

...
कोट
अभी चार्ज संभाले कुछ ही दिन हुए हैं। ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए अधिकतर स्थानों पर गार्ड लगाए गए हैं। जहां पर गार्ड टूट गए है या दुर्घटना की आशंका है, वहां पर जल्द ही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
-दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें