आकाशीय बिजली गिरने से सेमरडाड़ी गांव में जला हुआ ट्रांसफार्मर । संवाद
धनघटा। क्षेत्र के सेमरडाडी गांव में लगाया गया 63 केवीए ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से शुक्रवार की शाम जल गया। जिससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण राजकुमार, छोटेलाल, प्रकाश, शिव प्रसाद, राम मनोरथ आदि का कहना है कि शुक्रवार की शाम आसमान में तेज कड़क के साथ चमक हुआ। उसके बाद बिजली गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गई। जिससे ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना गांव के लोग तुरंत दिए लेकिन शनिवार के शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया नहीं गया था। ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव में अंधेरा छाया हुआ है। दिन डूबने के बाद चोरों के भय से रात भर सो नहीं पा रहे हैं ऐसे में गांव में अंधेरा रहना ठीक नहीं है।