फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 02 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग।
विज्ञापन
बेलहर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवा में मंगलवार रात अचानक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजरने को मजबूर होना पड़ा है। बुधवार शाम तक गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हटवा के लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह ट्रांसफार्मर काफी पुराना है। मंगलवार की रात में अचानक ट्रांसफार्मर जलने लगा। इसकी सूचना लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को दी तो बिजली काट दी गई। ऐसे में लोगों को पूरी राहत अंधेरे में उमस भरी गर्मी के बीच बितानी पड़ी। गांव के निवासी मो. इमरान अहमद, अब्दुल मन्नान, तुफैल अहमद, जमाल अहमद, यासीन अहमद आदि लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मेंहदावल पीके गुप्ता ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें