फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना हेतु प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। देश की 16वीं जनगणना कराने को लेकर शुक्रवार को सुपरवाइजरों, प्रगणकों को डिजिटल मैपिंग, मकान सूचीकरण और डेटा संकलन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। नगर पंचायत में स्थित प्रेमलता बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में पहली बार जनगणना में पूर्णतः डिजिटल माध्यम से मकान की सटीक लोकेशन, नंबरिंग व विवरण दर्ज करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना से संबंधित बुकलेट और पहचानपत्र वितरण के बाद एसडीएम अरुण कुमार ने जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं व नई डिजिटल प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में यह 16वीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिससे आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में स्वगणना तहत सात से 21 मई तक मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा
विज्ञापन

विस्तृत सूचीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के प्रयोग, डेटा एंट्री और फील्ड वर्क से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
नौ बैच के प्रशिक्षण में 45-45 शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर तहसीलदार अल्पिका वर्मा, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, ईओ पंकज कुमार, बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी, गरिमा यादव और अनीता त्रिपाठी, राजकुमार, राममिलन यादव, विनोद प्रसाद, भवानी शंकर श्रीवास्तव, वेदप्रकाश समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें