संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस में बुधवार को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में 76 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। एक जुलाई से प्रभावी होने वाले नए कानून के संबंध में जनपद में नियुक्त बीट मुख्य आरक्षी, आरक्षी, नागरिक पुलिस को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद में उपलब्ध पुलिस बल की संख्या के अनुरूप अलग-अलग बैच बनाकर चरणवार तिथि तय करके 30 जून तक ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी एवं शासकीय अधिवक्ता प्रशिक्षण देंगे। जिसके तहत 19 जून को पीओ विनय कुमार पाण्डेय, एडीजीसी अच्युतानन्द शुक्ल व एडीजीसी अनिल कुमार सिंह ने जनपद के समस्त थानों एवं अन्य शाखाओं के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।