मेहदावल। नमस्ते योजना के तहत टेक्निकल एजुकेशन टीम के प्रशिक्षक रमेश देसाई ने नगर पंचायत मेंहदावल के सभागार में सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों एवं नमस्ते योजना में रजिस्टर्ड सीवर सेप्टिक टैंक के कर्मचारियों काे प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में खतरनाक कूड़े को उठाने के लिए पीपी किट का प्रयोग करें जिससे किसी प्रकार का शरीर को खतरा न हों। सेप्टिक टैंक की सफाई करने से पहले टैंक को एक घंटे तक खोल कर छोड़ देना चाहिए ताकि खतरनाक गैस बाहर निकल जाय, उसके बाद ही टैंक की सफाई करना चाहिये। सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार की योजनाओं को की जानकरी दी गइ्र। ईओ ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में निगरानी करते रहें कि कोई भी प्राइवेट सेप्टिक टैंक वाला इधर-उधर टैंक को खाली न करें। इधर-उधर सेप्टिक टैंक को खाली करते पकड़े जाने पर दंडित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत मेंहदावल ईओ पंकज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, संजय कुमार, सफाई नायक हरिराम, तौफीक, तायर अहमद, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।