फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षकों की होगी भर्ती

Thu, 05 Sep 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में संचालित हो रहे 22 राजकीय विद्यालय
विज्ञापन

-तीन महीने तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा। इसके लिए हर विद्यालय को 15 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। स्कूलों में प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इनमें छात्राओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कौशल बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने और विपरीत परिस्थिति में हमेशा तैयार रहने में मदद करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को संकट के समय अपनी रक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक, शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए प्रशिक्षकों का चयन जिला स्तर पर गठित होने वाली कमेटी करेगी। प्रशिक्षण के लिए महिला और पुरुष प्रशिक्षकों की भर्ती होगी। प्रशिक्षण की अवधि तीन महीने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षक की भर्ती प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो दिन में भर्ती की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
- हरिशचंद नाथ, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें