यातायात माह में पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। यातायात माह के तहत यातायात कार्यालय पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें वाहन चेकिंग के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया।
यातायात प्रभारी राजेंद्र यादव ने चेकिंग के समय की जाने वाली यथोचित कार्रवाई के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को सावधानी पूर्वक सड़क पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने, लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने एवं युवक-युवतियों के तेज गति से गाड़ी न चलाने की सलाह दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि यातायात नियमों के बारे में लोगों को बताएं। इस अवसर पर कृष्णानंद पांडेय, संदीप मिश्र, जयशंकर सिंह समेत आदि मौजूद रहे। उधर, यातायात माह के तहत सीओ रमेश कुमार ने एक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं के आंखों पर पट्टी बंधी थी और उन्हें सड़क पार करने के तौर तरीकों को बताया गया। इस दौरान अनूूप, प्रतिमा दूबे, अंशू, महिमा, फातिमा, प्रज्ञा, हर्ष, सत्येद्र, राहुल, मनीषा आदि मौजूद रहीं।