फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों का बदला रूट, यात्री परेशान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रेलवे द्वारा ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए जाने से शुक्रवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गाड़ी संख्या 15565 वैशाली एक्सप्रेस और 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन बदले मार्ग से किए जाने के कारण दोनों ट्रेनें खलीलाबाद स्टेशन नहीं पहुंचीं। इससे बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर घंटों दूसरी ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
जानकारी के अभाव में कई यात्री निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। इनमें परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों के अलावा जरूरी कार्य से दूसरे शहर जाने वाले यात्री भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें स्टेशन पर न आने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। यात्री पवन, विनोद, सुशीला, पुनीता और अवधेश ने बताया कि रूट डायवर्जन की पूर्व सूचना नहीं मिलने से उन्हें काफी असुविधा हुई। उनका कहना था कि यदि रेलवे प्रशासन समय रहते सूचना जारी करता तो वे अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें