फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकमान्य तिलक की बोगी में मिला यात्री का शव

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे पहुंची लोकमान्य तिलक ट्रेन की बोगी एस-वन में एक यात्री का शव मिला है। यात्री की जेब से जीआरपी व आरपीएफ को आधार कार्ड के अलावा एक मोबाइल व लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन से गोरखपुर तक टिकट भी मिला है। मोबाइल में मिले नंबर के माध्यम से जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त नारद पुत्र शिवशरण चौधरी निवासी जमोहरा कला थाना नौतनवा जिला महराजगंज के रूप में की है। जीआरपी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। देर रात परिवार के लोग पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन पर दोपहर में पहुंची ट्रेन के कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर बोगी में शव की सूचना दी। इसके बाद सक्रिय जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त टीम के साथ प्लेटफार्म तीन पर पहुंची ट्रेन के एस-वन बोगी के सीट नंबर 74 से मृतक का शव उतारा। सूचना के बाद यहां पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक नारद मुंबई में सिलाई का काम करते थे। उनकी तबियत अचानक खराब हो गई तो वह घर जाने के लिए टिकट लिया, लेकिन वेटिंग का टिकट ट्रेन में मिला। घर पर उन्होंने आने की सूचना दी थी, मगर आज उनके मृत्यु की सूचना जीआरपी ने दी।
विज्ञापन




जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार के लोग शव लेने पहुंचे हैं। परिवार ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें