फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर खलीलाबाद तहसील में धरना देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकता्र।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खलीलाबाद तहसील में प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष गोरख नाथ यादव के नेतृत्व प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा और निस्तारण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन

किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम सभा बयारा में कुछ लोगों ने नाली अवरुद्ध कर दी है। इसके कारण सड़क पर गंदा पानी पसरा हुआ है, जिससे आने-जाने में परेेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही अन्य कई समस्याएं हैं, जिसका निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को आवास व शौचालय की सुविधा प्रदान की जाए।
जिलापूर्ति कार्यालय द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को डिजिटल नहीं किए जाने से पात्र लोग कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इस पर ध्यान दिया जाए। पेपर मिल की राख सड़क के किनारे गिराए जाने एवं मिल की चिमनी से उड़ रही राख से आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम द्वारा मनमाने ढंग से गलत रीडिंग लेकर गलत फीडिंग कर मनमाना बिल वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सूरज श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, जयपाल मौर्य, राजू, राम प्रति चौहान, रुप चंद्र, हरिशचंद्र सिंह, भारत भूषण, दीनानाथ, हरिकेश, प्रमिला देवी, इंद्रावती देवी,पन्ना देवी, माधुरी, चंद्रावती देवी, गुलाबी देवी, राजमति देवी, मीना देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें