फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लखनऊ-गोरखपुर से मिल रही ट्रेन

Mon, 14 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रेलवे में मेगा ब्लाक के दौरान खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मेगा ब्लाॅक के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने के चलते लोगों को गोरखपुर और लखनऊ जाकर ट्रेनों को पकड़ना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोग परिवहन निगम की बसों से सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में 12 अप्रैल से तीन मई तक मेगा ब्लॉक के चलते लंबी दूरी की मई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। यह परिवर्तन विभिन्न तिथियों में किया गया है। इसका असर यह है कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है।
यात्री परेशानी से बचने के लिए खलीलाबाद स्टेशन पर आने की बजाय गोरखपुर व लखनऊ से ट्रेन पकड़ने के लिए चले जा रहे हैं।
लखनऊ व गोरखपुर जाने वाले लोकल यात्रियों की समस्या और बढ़ गई है। कानपुर जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर आए दिनेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि बार- बार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन हो रहा है। मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों से सफर करने की जगह अब बस से सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें