खलीलाबाद की तरफ से मगहर दुर्गा मंदिर चौराहे से वापस खलीलाबाद की तरफ जाने वाले मार्ग पर रविवार को दो वाहन में भिड़ंत हो गई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने डायल 100 की गाड़ी में टक्कर में मार दी। इससे पीआरवी सड़क के दूसरी तरफ आ गई।
अंदर सवार पीआरवी के हेड कांस्टेबल मोहन प्रजापति, कांस्टेबल अजीजुल्लाह खान तथा होमगार्ड चालक रशीद अहमद गाड़ी में मौजूद थे। इनमें हेड कांस्टेबल मोहन प्रजापति व होमगार्ड चालक रशीद अहमद को चोट लगी गई और वो घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है।