फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची के प्यार में अंधा हुआ भतीजा: हर हाल में चाहता है पाना, निकाह की जिद्द पर अड़ा; चाचा भी तलाक देने को तैयार

Sat, 07 Jun 2025 07:13 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महुली (संतकबीरनगर)

सार

महुली थाना क्षेत्र के एक निवासी भतीजा और चाची का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में महिला चटाई बिछाते नजर आ रही है। कुछ समय बाद एक युवक आता है और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाते हैं। 
विज्ञापन
चाची से निकाह करना चाहता है भतीजा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संतकबीरनगर स्थित महुली थानाक्षेत्र में चाची और भतीजे का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। चाची से निकाह करने की बात पर भतीजा अड़ा हुआ है। वहीं चाचा भी वीडियो वायरल होने के बाद अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कह रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में दिखे दोनों
बता दें कि महुली थाना क्षेत्र के एक निवासी भतीजा और चाची का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में महिला चटाई बिछाते नजर आ रही है। कुछ समय बाद एक युवक आता है और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पति के संज्ञान में मामला आने पर वह पत्नी को तलाक देने की बात करता है। वहीं भतीजा अपनी चाची के साथ निकाह करने की बात पर अड़ा हुआ है। जिसमें उसके चाची की भी सहमति बताई जा रही है।
विज्ञापन

सामाजिक तानों से बचने के लिए भाभी को लेकर बाहर गया देवर
महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत में भाभी को लेकर देवर भाग गया था। लोगों के काफी प्रयास के बाद दोनों वापस आए। वहीं महिला के पति ने मामले से कन्नी काट लिया। जिसके बाद अध्यक्ष पप्पू शादी की दखल के बाद देवर ने अपनी भाभी के मांग में सिंदूर भरकर शादी रचा ली। इसके बाद दोनों पर तमाम तरह के कटाक्ष सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म पर किया जाने लगा। देवर और भाभी सामाजिक ताना से बचने के लिए कहीं बाहर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें