फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा माह में नियमों की हो रही अनदेखी

Fri, 16 Jan 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाइक पर तीन सवारी जाते लोग-संवाद - फोटो : मृतक अजय कुमार।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा माह में भी यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है। बाइक पर तीन सवारी बेधड़क निकल रहे हैं। इसके साथ ही बिना हेलमेट के भी बाइक सवार सड़कों पर फर्राटा भर रहे है। उन्हें पुलिस कार्रवाई का कोई खौफ नही है। जबकि यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

एक तरफ सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस व एआरटीओ लोगों को यातायात नियम का पालन करने का पाठ पढ़ाने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगा रही है। इसके बाद भी पुलिस को खौफ लोगों के बीच में नही दिख रहा है। खलीलाबाद शहर में तमाम लोग नियमों को दरकिनार करके बाइक पर तीन सवारी दौड़ लगा रहे हैं। वही तीन सवारी के बाद भी सिर पर हेलमेट नहीं दिख रहा है। जबकि पुलिस लगभग सभी चौराहों पर मुस्तैद है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।
इतना ही नहीं, तमाम अभिभावक अपने बच्चों को भी बाइक पर बैठाकर चल रहे हैं। उन्हें दुर्घटना और पुलिस कार्रवाई का भी डर नहीं है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि यातायात माह में तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी वाहन चालक यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए मिल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बाइक पर तीन सवारी जाते लोग-संवाद- फोटो : मृतक अजय कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें