फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात पुलिस ने स्काउट गाइड को किया जागरूक

Fri, 07 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/धनघटा। यातायात प्रभारी परमहंस ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद शहर के एचआर इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण शिविर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ भी दिलाई। साथ ही छात्रों को राह वीर गुड समेरिटन योजना के बारे में बताया। टीएसआई ने कहा कि यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओ र से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए प्रारंभ की गई है। इस योजना में जो नागरिक किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मानपत्र प्रदान किया जाएगा। छात्रों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार में अपने माता-पिता और अपने भाई-बहन जो 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं, सबको जाकर घर पर बताएं कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
विज्ञापन


उधर, चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज शंकरपुर में छात्र-छात्राओं को धनघटा पुलिस ने यातायात नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने कहा कि यात्रा हमेशा सावधानी पूर्वक करनी चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि वाहन धीमी गति से चलाएं और हमेशा अपनी साइड से चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें