फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पाट पर लगवाया साइन बोर्ड

Fri, 08 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को ब्लैक स्पाट वाले स्थान पर साइन बोर्ड लगवाया। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया। प्रभारी यातायात परमहंस ने थाना बखिरा क्षेत्र के भडारी पुलिया ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) पर दुर्घटनाओं के रोक-थाम के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर साइन बोर्ड लगवाया। इसके साथ शहर के मेंहदावल बाईपास के आसपास सड़क की पटरियों से ठेला आदि को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही आम जनमानस को यातायात नियम के बारे में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें